August 29, 2026

पटना। बिहार की नीतीश कैबिनेट में शामिल 7 नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से शामिल हुए सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिये गए हैं। वहीं नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करने के लिए कई पुराने मंत्रियों का विभाग भी बदला गया है। यानि पहले जो मंत्री एक से अधिक विभाग संभाल रहे थे अब उनके कुछ विभागों को नए मंत्रियों के बीच बांटा गया है। मंत्रियों के विभागों के बंटवारे से जुड़े नोटिफिकेशन के अनुसार बीजेपी कोटे से मंत्री बने संजय सरावगी को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। संजय सरावगी को बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार का मंत्री बनाया गया है। पहले इस विभाग को बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल संभाल रहे थे। लेकिन, दिलीप जायवसाल ने कल कैबिनेट विस्तार से पहले इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में अब उनकी जगह संजय सरावगी इस बड़ी जिम्मेदारी को संभालेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *