August 30, 2026

गया । गया पुलिस ने बुधवार को ज्वेलरी शॉप और घरों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का खुलासा किया है। साथ ही गिरोह के दो अपराधियों शिवाजी करंडे और राजेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 473 किलो 350 ग्राम चांदी, 45 लाख 10 हजार रुपए कैश, दो मोबाइल और एक DVR बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के कई और सदस्य अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरोह का नेटवर्क बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। SP सिटी रामानंद कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई वारदातों में शामिल रहे हैं। इन पर गया, नवादा, वजीरगंज, टेहटा, गुरुआ और हंटरगंज थानों में कई मामले दर्ज हैं।’ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 6 लोग गिरफ्तार किए गए है। इनमें से चार को नवादा पुलिस अपने साथ ले गई है। शेष दो गया पुलिस के पास हैं। SP सिटी ने बताया, ‘तीन दिन पहले इमामगंज थाना क्षेत्र में इसी गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उन अपराधियों ने बड़े खुलासे किए थे। जिसके बाद गया और आसपास के जिलों में इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई।’ टीम में विष्णुपद और कोतवाली थानाध्यक्ष, तकनीकी शाखा के अधिकारी और नवादा पुलिस के कर्मी भी शामिल थे। जांच में पता चला कि यह गिरोह नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में भी ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।’ ‘इस सूचना पर हिसुआ थाना पुलिस, विष्णुपद और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी का माल बेचने में अहम भूमिका निभाने वाले संतोष कुमार को धर दबोचा गया।’ ‘संतोष से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने शिवाजी करंडे नाम के एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया, जो महाराष्ट्र के सांगली जिले का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के टावर चौक स्थित स्वर्णगंगा ज्वेलरी शॉप पर छापा मारा।’ ‘यहां से राजेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया, जो चोरी का माल खरीदता था। दुकान की तलाशी और वीडियोग्राफी कर 473.350 किलोग्राम चांदी, 45.10 लाख रुपए नगद, दो मोबाइल और एक DVR बरामद किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *