August 29, 2026

रांची। लाईफ केयर अस्पताल का 11 वर्ष आईएमए सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और क्यूज प्रतियोगिता ने भी आयोजित किया गया और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

*हमारी टीम ही अस्पताल की रीढ़ है: डाॅ रजनिश

इस मौके पर लाईफ केयर के हड्डी रोग विशेषज्ञ सह निदेशक डाक्टर रजनिश ने कहा कि आज हम सफलतापूर्वक लाईफ केयर अस्पताल का ग्यारहवां साल मना रहे हैं, तो इस सफलता के हकदार आप सभी हैं, हमारे अस्पताल में डाॅक्टरों की टीम हैं हमारे नर्स, स्टाफ सभी की मदद से हमलोग अपने मरीजों की ईलाज सेवा भाव से करते चले आ रहें हैं। न सिर्फ आयुष्मान भारत बल्कि हमारे लिए सभी मरीज एक समान हैं सभी के ईलाज हमारे डाक्टर दिल से ईमानदारी के साथ करते हैं और यही हमारे अस्पताल लाईफ केयर की सफलता है और हमारे अस्पताल के सभी डाक्टर,नर्स ,स्टाफ अस्पताल की रीढ़ हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर हेमलता ने कहा कि जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो आप सब की मेहनत याद आती है। 11 सालों में कई नर्स, स्टाफ आए, कुछ चले गए, लेकिन कुछ शुरुआत से अबतक हमारे साथ हैं। आने वाले समय में ये सिर्फ अस्पताल न रहे बल्कि हर तरह से सभी की उम्मीदों को पूरा करने वाला अस्पताल बने और ये तभी संभव है जब आप सभी का साथ रहेगा। इस अवसर पर डाक्टर रजनिश, डॉ हेमलता, डा विभास, डा रंजीत, डा वर्रियार, डाॅ आकांक्षा , डाॅ प्रियंका, डाॅ विशाल, डाॅ सैमुएल, डाॅ विक्रम, प्रभात मंत्र के जीएम शारिब खान सहित अस्पताल के स्टाफ में पल्लवी, आमिर, माजिद अंसारी, शाहिद इकबाल, तौहीद रजा,आनन्द मुंडा सभी को डाक्टर के हाथों मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *