रांची । झारखंड में आज शनिवार से मौसम का मिजाज बड़े पैमाने पर बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. इसके साथ ही आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आज इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर-पूर्वी झारखंड के दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी जिलों जैसे पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और धनबाद में भी भारी बारिश के आसार हैं. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

