August 31, 2026

जमशेदपुर: यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गों के खिलाफ बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। यूपी STF और झारखंड पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में झारखंड के जमशेदपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। मारे गए शूटर पर 2.5 लाख रुपए का इनाम था। इस मुठभेड़ के दौरान करीब 20 राउंड गोलियां चली हैं। बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की बरसी को 1 साल हुआ है और आज ही मुख्तार का शूटर मुठभेड़ में मारा गया है। इसे यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की टीम की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *