August 31, 2026

तमिल नाडु । बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवाती तूफान मोंथा डरा रहा है और अब ये खतरनाक रुप धारण कर चुका है..मौसम विभाग के मुताबिक ये डिप्रेशन अब चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। और अगले 24 घंटे में गंभीर चक्रवाती तूफान भीषण तबाही मचा सकता है। तूफान मोंथा के हवा की रफ्तार 90 से 100 किमी प्रति घंटा है, जिसके 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। ये तूफान तेजी से उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्तूबर की शाम तक दस्तक दे सकता है। वहीं ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *