August 31, 2026

बरवाडीह/लातेहार: पलामू टाइगर रिजर्व स्थित बुचीदाड़ी गांव के पास एक जंगली हांथी का शव बरामद हुआ है।हालांकि हाथी की मौत कैसे हुई इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है।वन विभाग की टीम को बुधवार को सूचना मिली कि पलामू टाइगर रिजर्व के बुचीदाड़ी गांव के पास धान के खेत के बगल में एक जंगली हाथी की मौत हो गई है।सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हुई और डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना के निर्देश पर विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।वहां हांथी मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।वन विभाग की टीम ने इसकी पूरी रिपोर्ट डिप्टी डायरेक्टर और अन्य वरीय अधिकारियों को दी।इधर, इस संबंध में डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना ने बताया कि हांथी की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *