August 31, 2026

चैनपुर(पलामू): चैनपुर थाना क्षेत्र के कोशियारा गांव के निमिया टोला स्थित एक कुआं से शनिवार के सुबह दो दिन से गुमशुदगी दस वर्षीय रितु कुमारी का शव बरामद किया गया। सूचना पाने के बाद चैनपुर थाना पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए मेदिनीनगर एमआरएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विधायक आलोक चौरसिया ने निर्मम हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि गांव घर के बहन बेटी सुरक्षित रह सके। ग्रामीणों ने कुआं में शव मिलने के बाद खोजी कुत्ता के माध्यम से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग किया।मृतक के चाचा मुन्ना ने कहा कि 10 वर्षीय नाबालिग युवती शुक्रवार के सुबह में अपनी मां के साथ धान काटने गई थी करीब 4 बजे शाम में घर पर खाना बनाने के लिए घर लौट रही थी उसके बाद से वह गायब हो गई है। शनिवार को मृतक के पिता ने चैनपुर थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि में नाबालिग साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरे क्षेत्र के लोगों ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *