August 30, 2026

सरैयाहाट(दुमका) : हंसडीहा-देवघर मुख्य मार्ग पर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के भलुवा मोड़ के पास रविवार की मध्य रात्रि कार दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी युवक दुमका के लखीकुंडी मोहल्ले के थे। मृतकों की पहचान शुभोदीप राँय (32) और मो आसिफ (24) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों में की पहचान मिराज हुसैन, शबीर आलम और इम्तियाज आलम के रूप में की गई है। तीनों घायलों का इलाज पीजेएमसीएच में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सभी युवक पहले सिउड़ी में मरीज को भर्ती कराने गए थे। वहां से लौटने के बाद वे घूमने के लिए देवघर गए थे। देवघर से वापस दुमका लौटते समय भलुवा मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार को शुभोदीप चला रहा था। हादसे की खबर फैलते ही दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दो युवकों की मौत से पूरे लखीकुंडी मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *