August 30, 2026

बारियातु:प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बारियातू में बालक -बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मातृ भारती के सचिव कृति देवी, शिशु वाटिका प्रमुख वीणा देवी, प्रधानाचार्य जीतेन्द्र राम ने पारंपरिक रूप से किया।प्रधानाचार्य जीतेन्द्र राम ने कार्यक्रम के विषय में बताया की यह कार्यक्रम विद्या भारती के योजनानुसार भैया/ बहनों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसा कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। इस कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जैसे गीत संगीत, हिंदी अंग्रेजी में भाषण, पेंटिंग ,हिंदी अंग्रेजी में सुलेख, विज्ञान में प्रोजेक्ट बनाओ प्रतियोगिता,नाटक, झारखंडी लोक नृत्य, शारीरिक अभ्यास। सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम से भैया/ बहने के अंदर रचनात्मकता का विकास मानवीय गुणों का विकास, मानसिक बौद्धिक क्षमता का विकास नैतिक गुणों का विकास, नेतृत्व क्षमता का विकास। भैया बहनों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृति देवी ने भी अपना विचार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि भैया/ बहने को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अपना काम समय से पूरा करना चाहिए ।आचार्य जी दीदी जी का बात मानना चाहिए । उन्होंने कार्यक्रम को बहुत-बहुत सराहना की। उन्होंने भैया/ बहनों से अपील की सभी भैया /बहनों को बढ़ चढ़कर ऐसा कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए।कार्यक्रम की संचालन सोनाली कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन वंदना दीदी जी ने की। अतिथि परिचय किरण दीदी जी ने की ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य जी एवं दीदी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की समापन शांति मंत्र के साथ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *