August 30, 2026

मेदिनीनगर : पलामू जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शाहपुर से डालटनगंज को जोड़ने वाले कोयल नदी पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। बता दें कि इस पुल के बनने से न सिर्फ शाहपुर और डालटनगंज के बीच की दूरी कम होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और वे इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं। यहां सिंगल पुल रहने की वजह से प्रतिदिन शाहपुर कोयल पुल पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। परंतु अब दूसरे फूल का निर्माण हो जाने के बाद लोगों को सड़क जाम से भी मुक्ति मिलेगी।इस पुल के निर्माण के लिए विधायक आलोक चौरसिया ने विधानसभा में आवाज भी बुलंद किया था। इसी का प्रतिफल है कि कोयल नदी पुल पर काम शुरू हुआ है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *