August 30, 2026

पलामू । पलामू जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए कुछ अज्ञात लोग अधिकारियों और आम नागरिकों को संदेश भेजकर गुमराह कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन की ओर से साफ कहा गया है कि इस तरह के किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप या फेसबुक संदेश पर भरोसा न करें। साथ ही किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या आर्थिक जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि अगर किसी को कोई ऐसा संदेश मिलता है, तो उसकी सत्यता की पुष्टि सीधे संबंधित कार्यालय से जरूर करें। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सतर्क रहें और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी अनजान मैसेज पर तुरंत कार्रवाई न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *