August 30, 2026

पलामू। पलामू जिले में एक अप्रत्याशित घटना सामने आई है। युवक पेट दर्द से परेशान था। जब शरीर का अल्ट्रासाउंड किया गया तो उसके प्राइवेट पार्ट (मलद्वार) में 200 एमएल की कोल्ड ड्रिंक बोतल मिली। चिकित्सकों ने काफी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। पड़वा थाना क्षेत्र के लामीपतरा के झरी गांव का 30 वर्षीय युवक पेट दर्द से छटपटा रहा था। बुधवार को परिजन इलाज के लिए उसे मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) ले गए। डाक्टरों ने उसका एक्स-रे कराया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद गुरुवार को पूरे शरीर का अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिससे प्राइवेट पार्ट के रास्ते पेट के अंदर कोल्ड ड्रिंक की बोतल घुसी हुई नजर आई। एमएमसीएच के डॉक्टरों ने गुरुवार को करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बोतल को बाहर निकाला। एमएमसीएच में डॉक्टर सुशील पांडेय के नेतृत्व में डॉ सव्यसाची मेहरा और डॉ सुमित ने पंप के सहारे बोतल निकाली। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। हालांकि युवक और उसके परिजन इस संबंध में पुलिस को कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। ऐसे में मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर पड़वा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस पता लगा रही है कि किसी ने युवक के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाली या उसने नशे की हालत में खुद डाल ली। परिजनों को आशंका है कि नशे की हालत में उसके कुछ दोस्तों ने इस तरह की घिनौनी हरकत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *