रांची। त्याग व बलिदान का पर्व मोहर्रम शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल के बीच रांची जिले में संपन्न हो गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए जुलूस अपने मार्ग से होते हुए गुजरा। प्रमुख खलीफा मो महजूद ने कहा कि सभी जुलूस अपने अपने खलीफा और अध्यक्ष के नेतृत्व में सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के गाइडलाइन के अनुसार जुलूस निकाले है।मो महजूद ने कहा कि जुलूस मे हम इस बात का भी ख्याल रखे है कि एंबुलेंस, जिला प्रशासन की गाड़ी, अग्निशमन की गाड़ी एक मिनट के लिए भी नहीं रोकना है। उनको पास देना है। सभी जुलूस अपने अपने मार्ग से ही निकाले गए। वहीं जुलूस निकाल कर लाठी, डंडा, भाला, फरसा व तलवार आदि शस्त्रों का प्रदर्शन जगह जगह किया गया। जुलूस के दौरान हैरतअंगेज करतब भी देखने को मिले।
जुलूस व ताज़िया के शक्ल में छोटे छोटे ताजिया रहे आकर्षण: मोहर्रम के दौरान जिले भर में सैकड़ों स्थानों से जुलूस निकली। सभी ताजिया और झांकी की ऊंचाई 10,11 फिट के अंदर रही। ताजिए में मुबंई के हाजी अली के पवित्र दरगाह, दिल्ली का जामा मस्जिद, मक्का, मदीना, कई प्रसिद्ध इमामबाड़े की झलक दिखी। कई अखाड़ों में रहा तिरंगा। हाथ में तिरंगा और देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। ताजिया जुलूस यूं तो हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाला गया था, लेकिन इस दौरान तमाम जुलूस देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। जुलूस के दौरान जहां लोगों ने हाथ में तिरंगा थाम रखा था, वहीं देशभक्ति के नारे लगाते नजर आए। अपने अपने क्षेत्रों में सभी गणमान्य लोगों ने मुहर्रम के जुलूस को निर्धारित मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग किया जिसमें अकिलुर रहमान, मो इस्लाम, जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी, मो महजूद, मो महफूज, कादिर गद्दी, रोजन गद्दी, हैदर गद्दी, जमील गद्दी, मो आफताब, मो तौहीद, मो गुड्डू, सलाहुद्दीन संजू, मो सज्जाद, मो शकील, अय्यूब राजा खान,जय सिंह यादव, सागर कुमार, सागर वर्मा, आलोक कुमार दुबे, जिला प्रशासन की पूरी टीम रही।
एंबुलेंस को तुरंत मिली जगह
जमीयतुल कुरैश पंचायत के देखरेख में कांटाटोली से निकाले गए जुलूस में झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश सह झारखंड आंदोलन कारी मुजीब कुरैशी, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महताब आलम, जमीयतुल कुरैश पंचायत के सदर गुलाम गौस कुरैशी, महासचिव परवेज़ कुरैशी, उपाध्यक्ष अफरोज कुरैशी, लीलू अली अखड़ा के अधीन खलीफा बब्लू कुरैशी, बारीक, फरहाद कुरैशी, फेकू सहित अन्य लोग शामिल थे। जुलूस के दौरान युनियन बैंक के पास जब अचानक हार्न बजाते एंबुलेंस आई तो पूरी भीड़ को साइड कराकर पांच मिनट से कम समय में एंबुलेंस को पार कराया गया, मुख्य रुप से समाजसेवी फरहाद कुरैशी, गुलाम गौस पप्पू, अफरोज, परवेज़ कुरैशी, फेकू ने एंबुलेंस को पार कराया, जुलूस के दौरान जाम लगने नहीं दिया गया। कांटाटोली चौक के पास भी तीन एंबुलेंसों को जाम में फंसने नहीं दिया गया, इसके साथ ही कई वाहनों को जाम में नहीं फंसने दिया गया इस मौके पर लोअर बाजार की पुलिस भी विधि व्यवस्था में लगी रही। एसएसपी राकेश रंजन भी फोन करके जानकारी ले रहे थे।
जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही
रांचीशांति पूर्ण तरीके से मुहर्रम का जुलूस संपन्न जिला प्रशासन मोहर्रम जुलूस को देखते हुए पुलिस तरह मुस्तैद रही। जगह-जगह प्रशासन के लोग खड़े रहे। साथ ही हर चौक चौराहों पर जिला प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिला प्रशासन की पूरी टीम हर एक मोमेंट पर नजर बनाए हुए थे। जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी राकेश रंजन , एसडीएम कुमार रजत, सिटी एसपी पारस राणा , ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, लॉ एंड ऑर्डर धनंजय, डीएसपी मुख्यालय वन अमर पांडेय, शहर डीएसपी केवी रमन, बेडो डीएसपी दीपक कुमार, डीएसपी मुख्यालय टू अजय आर्यन, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, विभिन्न थानों के थानेदार, सिपाही जवान सुरक्षा में तैनात थे।
इन क्षेत्रों से निकाला गया जुलूस
सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त मो. सईद की सरपरस्ती एवं तीनों प्रमुख खलीफा तथा सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के नेतृत्व में निकला जुलूस। सभी अखाड़ा का जुलूस अपने अपने खलीफा, अपने अपने अध्यक्ष के नेतृत्व में अपने अपने क्षेत्रों से निकलकर अपने निर्धारित मार्ग से मेन रोड पहुंचा। हरमू,पहाड़ी टोला,गाड़ीखाना, पुरानी रांची, भीठा, चंदवे,जयपूर, एदलहातू, मोरहाबादी, बरियातू, लालपूर, थड़पखना, हिन्दपीढ़ी नदी ग्राउंड, सेंट्रल स्ट्रीट, एकरा मस्जिद चौक, कोनका रोड, प्रमुख खलीफा मो. महजूद के नेतृत्व में मेन रोड होते हुए अंजुमन प्लाजा, आदि। कांटाटोली का जुलूस कांटाटोली चौक तक जबकि इसका रुट है चौक पर अवस्थित मस्जिद ए असरा गली से गुजर कर नयाटोली, पत्थलकुदवा, आजाद बस्ती, कुरैशी मुहल्ला होते हुए गुदरी चौक। लोअर बाजार क्षेत्र से निकाले जाने वाले तमाम जुलूस को शामिल हो कर लोअर बाजार थाना रोड,काली स्थान रोड,रमा शर्मा लेन होते हुए मेन रोड उर्दू लाइब्रेरी, बजरंगबली मंदिर के पीछे कुमुद बाबू लेन, लेक रोड मिलन चौक, राईन मुहल्ला, उर्दू लाइब्रेरी के पीछे से चर्च रोड, टैक्सी स्टैण्ड,मेन रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक,शहीद चौक, श्रद्धानंद रोड कांग्रेस आफिस गली होते हुए मोर मंदिर महावीर चौक अपर बाजार, फिर सभी जुलूस अपने अपने मार्ग से वापस हुए।





