August 29, 2026

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने निकल कर आया है। महाराष्ट्र के राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने एनसीपी छोड़ भाजपा का हाथ पकड़ लिया है। बड़ी बात ये है कि उन्होंने अपने साथ साथ अपने 17 विधायकों को भी ले गए हैं। अजीत पवार अपने 17 समर्थक विधायकों के राजभवन पहुंच चुके हैं। उनके ठीक बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फर्नांडिस भी राजभवन पहुंचे हैं। ठीक इसके बाद प्रेस के लोगों को भी अंदर बुलाया गया है प्रेस कांफ्रेंस के लिए जिससे साफ हो गया है कि अजीत पवार बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं। वहीं सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अजीत पवार डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल होने वाली है. सूत्रों के अनुसार, एनसीपी नेता अजित पवार एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल हो सकते हैं. वे आज ही शपथ ले सकते हैं. अजित पवार के पास एनसीपी के 53 में से 29 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है. खबर आ रही है कि अजित पवार नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *