August 29, 2026

धनबाद पुलिस ने रामगढ़ पुलिस के सहयोग से की गिरफ्तारी

रामगढ़: धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए बम विस्फोट कांड की मुख्य आरोपित गुड़िया देवी रामगढ़ से गिरफ्तार कर ली गई है. धनबाद Police और रामगढ़ Police ने Friday को संयुक्त रूप से छापेमारी कर शहर से गुड़िया देवी को गिरफ्तार किया.

इसकी पुष्टि करते हुए धनबाद के तोपचांची थाना के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आठ जनवरी को बाजार में एक बाइक में डेटोनेटर लगाकर धमाका किया गया था, जिसमें 6 लोग घायल हो गए थे. वारदात में विस्फोट करने वाला पिंटू वर्णवाल भी घायल हो गया था. पिंटू वर्णवाल ने इस साजिश में पत्नी गुड़िया देवी को भी पहले से शामिल कर रखा था.

पिंटू वर्णवाल के घर से मिला था विस्फोटकों का जखीरा

नक्सल प्रभावित तोपचांची थाना क्षेत्र में बम धमाके की छानबीन के दौरान Police जब पिंटू वर्णवाल के घर पहुंची तो वहां विस्फोटकों का जखीरा मिला था. घर से भारी मात्रा में विस्फोटक (जिलेटीन) बरामद किया गया. दो बोरों में 264 पीस जिलेटिन भरकर रखा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *