August 29, 2026

गिरिडीह। डुमरी थाना इलाके के नगरी पंचायत के फुचोनगरी निवासी रामी मांझी का 11 वर्षीय पुत्र नारायण टुडू की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया जाता है कि गुरुवार रात में नारायण टुडू परिजनों के साथ जमीन पर सोया हुआ। इसी बीच सांप ने उसके कान में डंस लिया। रात होने के कारण परिजनों ने घरेलू उपचार किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *