August 29, 2026

पलामू। जिले के हैदरनगर प्रखंड की बडंडा पंचायत के मोकहर खुर्द गांव में शुक्रवार रात बारिश में एक कच्चा मकान गिर गया, जिसके मलबे में दबने से मकान मालिक 55 वर्षीय सुरेश राम की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी तेतरी देवी घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड उप प्रमुख पप्पू कुमार पासवान मौके पर पहुंचे और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इसी तरह Bilaspur पंचायत के ग्राम नौडीहा टोला भदई पर वार्ड नंबर 7 में राजेश राम का घर Friday की रात बारिश से गिर गया. घटना के वक्त घर के सदस्य उसी घर में सोए हुए थे. शोर-शराबा सुनकर जुटे ग्रामीणों ने मलबे से परिवार के सभी सदस्यों को सकुशल बाहर निकाला. मुखिया राजकुमार राम व समाजसेवी सुधीर सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवारों को सरकारी आवास नहीं मिला था. ऐसे में स्थानीय प्रशासन से मिलकर प्रभावित परिवार को समुचित राहत व सहयोग दिलाया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *