August 29, 2026

हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल बच्छई पंचायत के ग्राम ओबरा में मंगलवार की सुबह करम डाली बहाने नदी गई छह युवतियां नदी में डूब गयीं। तीन युवतियों को किसी तरह बचा लिया गया। जबकि तीन युवतियां नदी में डूब गई। एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दो की खोज जारी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जैसे ही बच्चियां नदी में डूबने लगी वहां मौजूद बच्चों ने जोर – जोर से शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर मछुआरे पहुंचे। जिसके बाद तीन की जान बचा ली गई। जिसमें पायल कुमारी, शिवानी कुमारी, अनीशा कुमारी शामिल है। सपना कुमारी (16), दिव्या कुमारी (17), प्रेम कुमारी (14) लापता है। नदी के तेज धार में बहने की सूचना प्रशासन को दी गई है। दिया गया। विधायक उमाशंकर अकेला को भी सूचना दी गई है। पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गई है और विधायक अकेला गोताखोर को लेकर पहुंचने वाले है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *