August 29, 2026

मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के करीबी सुमन कुमार को जमानत मिल गई है। सुमन कुमार को ईडी ने मई 2022 में गिरफ्तार किया था। पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार के आवास और कार्यालय में छापेमारी के दौरान ईडी को 17 करोड़ रुपये से अधिक की नगदी और निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले थे। ईडी ने 6 मई 2022 को सुमन कुमार के ठिकानों पर छापा मारा था। सुमन कुमार पिछले डेढ़ साल से जेल में बंद थे। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *