August 30, 2026

पटना : मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बिहार के चंपारण से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले मनीष ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली. इस मौके पर मनीष ने बीजेपी में शामिल होने की वजह भी बताई. मनोज तिवारी जिन्होंने मनीष कश्यप को बीजेपी में शामिल कराया ने कहा कि मोदी जी के कार्य, विकास से प्रभावित होकर मनीष बीजेपी में आ रहे हैं. मनीष कश्यप ने अपने करियर में लोगों के मुद्दे को उठाया, मोदी जी के समर्थन में बातें की साथ ही उन्होंने जनता के मुद्दों को उठाया. मनीष को गैर बीजेपी सरकारों ने परेशान किया लेकिन बीजेपी ने बुरे दौर में भी उनका साथ दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *