August 31, 2026

नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत को प्रवर्तन निदेशालय ने चुनौती दी है। ईडी ने केजरीवाल की जमानत को रद्द करने के लिए दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाई है, जिस पर सुनवाई होनी थी। हालांकि, अब ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई 15 जुलाई को होगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी को केजरीवाल की दलील पर जवाब दाखिल करने का समय दिया है। ईडी ने केजरीवाल के जवाब पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। ईडी ने कहा कि उसे कल देर रात केजरीवाल के जवाब की कॉपी मिली है। केजरीवाल के वकील ने इस दलील का विरोध किया और कहा कि उन्होंने कल दोपहर 1 बजे जांच अधिकारी को जवाब की प्रति सौंप दी थी। ईडी की ओर से कोर्ट में पेश हुए एडिनशल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल के वकीलों ने उन्हें रात 11 बजे अपने जवाब की कॉपी सौंपी। उन्होंने कहा कि वह जवाब का रिजाइंडर दाखिल करना चाहते हैं।वहीं, अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इस दावे को चुनौती दी और कहा कि उन्होंने कल दोपहर 1 बजे जांच अधिकारी को जवाब की कॉपी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *