August 30, 2026

नशेड़ियों की लगी रहती है जमावड़ा,महिलाएं हॉट बाजार जाने से करती है परहेज

कुन्दा(चतरा):-सावन के इस पाक महीनें में भी सोमवार हॉट बाजार में खुलेआम शराब व हड़िया परोसी जा रही हैं।एक तरफ जहाँ तीसरी सोमवारी को लेकर दूर दराज के जिले से ऐतिहासिक स्थल महादेव मठ श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।लेकीन यह हश्र देखकर उस रास्ते से आना मुनासिब नहीं समझते हैं।देवी मंडप के समीप मांस व हड़िया खुलेआम बिक रही है।नशेड़ियों का जमावाड़ा लगा रहता है।शरीफ लोग कभी इस रास्ते गुजरना पसंद नहीं करते हैं।और तो और नशेड़ी लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं।लोगों का कहना है की पूर्व में भी इसकी सूचना प्रशासन को दे चुके हैं लेकिन फिर भी शराब व हड़िया की बिक्री बंद नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *