August 30, 2026

बालूमाथ बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया पंचायत के टेमराबर में सोमवार को भाकपा माओवादी संगठन के कमांडर मनोहर गझू के घर कुंदा पुलिस ने कुर्की जब्ती की है। इस संबंध में कुंदा थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने बताया की न्यायलय के आदेश पर दस लाख के इनामी माओवादी मनोहर गझू के घर कुर्की की गई है। मनोहर गझू पर कुंदा थाना कांड संख्या 30/21 के वांछित अभियुक्त है एवम विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत किया गया था। न्यायालय के आदेश का अनुपालन कर यह कार्रवाई की गई। आगे उन्होंने कहा कि पुलिस नक्सल उन्मूलन अभियान में जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। ऐसे में नक्सलियों के पास आत्मसमर्पण के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। नक्सली अगर झारखंड सरकार की नीति के तहत सरेंडर कर मुख्यधारा में नहीं जुड़ते हैं तो उस पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वही कुर्की जब्ती की कार्रवाई के दौरान मनोहर गंझु के घर के सारे सामान को जब्त कर लिया गया है। मौके पर बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय समेत कई जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *