August 30, 2026

गढ़वा:-जिले के डंडई थाना में पुलिस लॉकअप में एक ग्रामीण के मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशत भीड़ के द्वारा थाना का घेराव कर पथराव और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ किया गया है। हालात बिगड़ते देख पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज तथा फायरिंग किया जाने की भी सूचना है ‌। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

दरअसल डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी बच्चा भुइयां पिता स्व बालकेशर भुइयां उम्र करीब 50 वर्ष को डंडई थाना के बाल मित्र कक्ष में सोमवार की रात्रि मौत के बाद पुलिस का कहना था कि आरोपी ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जबकि ग्रामीणों का कहना था की उसकी मौत चार दिनों तक लगातार पुलिस हाजत में रखने तथा पुलिस द्वारा मारपिट किए जाने के कारण हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *