August 30, 2026

नई दिल्ली। एक बार फिर दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कई स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला है। डीपीएस आर के पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसके बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस भेज दिया है। बम की धमकी के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस जानकारी दी गई है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसमें डीपीएस आर के पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल, मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल समेत कई स्कूल शामिल हैं। बीती 29 नवंबर को रोहिणी में वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इससे एक दिन पहले ही प्रशांत विहार इलाके में हुए कम तीव्रता वाले विस्फोट हुआ था। जिसमें एक शख्स घायल हो गया। राजधानी में लगातार इसी तरह की धमकियां मिल रही है। 
प्रशांत विहार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक पार्क के पास मिठाई की दुकान के सामने जोरदार धमाका हुआ।धमाके में घटनास्थल पर मौजूद एक टेंपो चालक घायल हो गया। एक माह पहले इसी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास जोरदार धमाका हुआ था। इस मामले में अभी तक पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। धमाके के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रशांत विहार थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ खतरनाक हथियारों या साधनों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को बी ब्लॉक में हुए धमाके में एक टेंपो चालक घायल हो गया था।  पुलिस को जांच के दौरान मौके से टाइमर, डेटोनेटर, बैटरी, घड़ी, तार आदि नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को इसमें भी नाइट्रेट व हाइड्रोजन पैराक्साइड केमिकल का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है, जिसे उच्च श्रेणी का विस्फोटक नहीं माना जाता है। आशंका है कि कूड़े में रखे विस्फोटक पर चालक के बीड़ी फेंकने से धमाका हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *