August 29, 2026

पटना ।‌ बिहार के राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है. पटना पुलिस ने राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के घर पर देररात छापा मारा. पुलिस ने राजद विधायक के भाई के घर से भारी मात्रा में कैश के साथ-साथ 3 हथियार बरामद हुए हैं. इसके अलावा पुलिस को भारी मात्रा में फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के डॉक्यूमेंट मिले हैं. पुरानी डेट के जमीन की रजिस्ट्री के स्टाम्प पेपर भी बरामद हुए हैं. नकदी को गिनने के लिए पुलिस को नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी. राजद विधायक के भाई पर ये कार्रवाई एम्स हॉस्पिटल के चीफ सेक्रेटरी इंचार्ज प्रेमनाथ राय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में हुई है. बता दें कि प्रेमनाथ राय पर अगस्त महीने में जानलेवा हमला हुआ था. जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे. फिर उन्होंने (प्रेमनाथ राय) दानापुर के विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव पर साजिश रचने का आरोप लगाया था. पुलिस ने जांच में पिंकू यादव की संलिप्तता पाई गई थी. इसके बाद पुलिस के द्वारा कई बार पिंकू यादव को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया, लेकिन पिंकू यादव पुलिस के हाथ नहीं आया. इसी कड़ी में पुलिस ने 18 दिसंबर की रात को पिंकू यादव के घर में छापेमारी कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस को उनके घर से भारी मात्रा में नकदी के साथ-साथ हथियार और रजिस्ट्री के स्टाम्प पेपर भी बरामद हुए.
इस मामले में दानापुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव के कोथवा स्थित ठिकाने पर छापेमारी की गई है, जहां से पुलिस ने तीन बंदूक बरामद किया है. हथियार का कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया है. इसके अलावा कई संदेहात्मक कागजात बरामद किए गए हैं. वहीं नोट गिनने की मशीन भी मिली है. आगे जांच के बाद फिर जानकारी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के घर पुलिस ने बुधवार को नोटिस चिपकाए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *