August 30, 2026

आतंकवादी का गिरफ्तारी में सेन्हा पुलिस का रहा सहयोग चार दिन पूर्व से छुप कर रिलेशन में रह रहा था

सेन्हा-लोहरदगा । चितरी अम्बा टोली से दिल्ली स्पेशल टीम ने एक आतंकवादी को किया गिरफ्तार 2024 कांड में आतंकवादी संगठन से लिंक होने की संलिप्ता की पुष्टि के बाद से फरार चल रहा था। जिसकी सूचना स्पेशल टीम को मिलते ही सेन्हा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर दिल्ली ले जया गया। गौरतलब हो कि रांची जिला अंतर्गत चान्हो थाना क्षेत्र के चान्हो ग्राम निवासी खलील अंसारी का पुत्र शाहबाज अंसारी को आतंकवादी संगठन से जुड़े होने की सूचना पर लगातर दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के द्वारा कारवाई किया जा रहा था। जिससे वह छुपता फिर रहा था। विदित हो कि आतंकवादी शाहबाज अंसारी वर्तमान में लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अम्बा टोली में चार दिन पूर्व से अपने साढू जमील अंसारी पिता समीउल्लाह अंसारी के घर में रह रहा था। चितरी अम्बा टोली में छुपे होने की सूचना दिल्ली स्पेशल टीम को मिलते ही शुक्रवार को सेन्हा पुलिस के सहयोग से समीउल्लाह अंसारी के घर से गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाया गया।वही बताया जाता है कि दिल्ली स्पेशल सेल कांड संख्या 301/24 के अभियुक्त है।और वह पुलिस से छुपता फिर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकवादी शाहबाज अंसारी के घर चान्हो में कुर्की जप्ती भी पुलिस के द्वारा किए जाने की बातें सामने आ रही है। फिलहाल दिल्ली स्पेशल टीम के द्वारा आतंकवादी को गिरफ्तार किए जाने के बाद से गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *