August 30, 2026

जमशेदपुर । पूर्व मुख्यमंत्री सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक से बिगड़ गयी है. वह टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में भर्ती हैं. जानकारी के मुताबिक उन्हें बीपी और लॉज मोशन की शिकायत है. फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. हालांकि चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है. शाम में फिर से उनके स्वास्थ्य की जांच होगी जिसके बाद ही विस्तृत रिपोर्ट सामने आएगी. झारखंड के इस पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया है. उन्होंने लिखा कि स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है. अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं. उम्मीद करता हूं बहुत जल्द, पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *