August 30, 2026

महुआडांड़ : धान से भरा एक पिकअप वाहन संत जेवियर कॉलेज, महुआडांड़ गेट के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।यह घटना रविवार को दोपहर करीब 3 बजे हुई।वाहन में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे, जो गारू की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद जोरदार आवाज़ सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ पहुंचाया। घायलों में लाजरूस टोप्पो (65 वर्ष),सिलवेनिया टोप्पो (40 वर्ष),सलीन टोप्पो (पुत्र)शामिल थे। तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। देर शाम सदर अस्पताल गुमला पहुंचने पर डॉक्टरों ने सिलवेनिया टोप्पो को मृत घोषित कर दिया, जबकि लाजरूस और उनके पुत्र सलीन का इलाज जारी है। दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में था चालक नियंत्रण खो बैठा था , जिसके कारण यह हादसा हुआ। वही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *