August 30, 2026

पलामू: जिले के पिपराटांड़ थाना प्रभारी सुबोध कुमार को निलंबित कर दिया गया है. सब इंस्पेक्टर पर जमीन के एक मामले में पैसा मांगने का आरोप है. किशनपुर ओपी प्रभारी नीलेश कुमार को पिपराटांड़ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. जबकि सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह को किशुनपुर ओपी का प्रभारी बनाया गया है. पिपराटांड़ के थाना प्रभारी सुबोध कुमार पर आरोप है कि जमीन के एक मामले में उन्होंने दलाल के माध्यम से 20 हजार रुपए की डिमांड की थी. इस पूरे मामले में जोनल आईजी से शिकायत भी की गई थी. जिसके तहत कार्रवाई करते हुए एसपी रीष्मा रमेशन ने पिपराटांड़ थाना प्रभारी सुबोध कुमार को निलंबित कर दिया है. एसपी रीष्मा रमेशन ने निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *