August 29, 2026

गढ़वा। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित मौसीबाड़ी से लापता हुए दो मासूम बच्चे अंश और अंशिका की तलाश में मंगलवार को रंका बाजार सहित गांव-गांव अभियान शुरू किया गया। डीएसपी रोहित रंजन सिंह, इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी रवि केशरी ने गांव-गांव पोस्टर उनके संबंध में पोस्टर चिपकाकर बच्चों के संबंध में जानकारी देने की अपील की है। डीएसपी ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र में दीवारों पर पोस्टर लगाकर लोगों को जानकारी देते हुए उन्हें उनकी बरामदगी में सहयोग की अपील की जाएगी। उसी मकसद से सभी चौक-चोराहों और बाजारों में अंश और अंशिका को लेकर पोस्टर अभियान की शुरूआत की गई है। पोस्टर में अंश और अंशिका की तस्वीर के साथ सारी जानकारियां दी गई हैं। पोस्टर में अनुरोध किया गया है कि बच्चों के बारे में कुछ भी जानकारी मिले तो पुलिस को तत्काल सूचना दें। रांची पुलिस ने दोनों बच्चों के बारे में सूचना देने वाले को चार लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस ने सभी संगठनों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की मदद से उक्त लापता बच्चों की जल्द बरामदगी में सहायता करने की अपील की है। पोस्टर अभियान में सब इंस्पेक्टर अनिल हेंब्रम, राजेश झा, लक्ष्मी कुमार महतो, शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *