August 30, 2026

नईदिल्ली । देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. पश्चिम बंगाल, असम समेत कई राज्‍यों के चुनाव खत्‍म होते ही एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19kg) और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में तगड़ा इजाफा हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी हैं. इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्‍ली, मुंबई समेत बाकी शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3 हजार रुपये के भी पार पहुंच गई हैं. हालांकि, तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत देते हुए घरेलू (14.2 किलो वाले सिलेंडर) के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है.  ANI के मुताबिक, 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्‍ली में 1 कमर्शिलय सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये हो गई है, जो कि 1 अप्रैल को इसकी कीमत 2078.50 रुपये थी यानी कि एक सिलेंडर के दाम में एक मई से 993 रुपये का इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी के बाद देश भर में होटल और रेस्‍टोरेंट के बिल बढ़ जाएंगे. साथ ही बाकी खाने वाली चीजों के दाम में भी बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा, स्‍ट्रीट फूड के दाम भी बढ़ सकती है. चाय से लेकर समोसे तक के दाम में इजाफा हो सकता है. सूत्रों के अनुसार, आज से 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों की कीमतों में भी प्रति सिलेंडर 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. अब 5 किलो वाला ये सिलेंडर 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपये हो चुका है. 5 किलो वाला सिलेंडर कामगारों को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है. कमर्शियल एलपीजी के दाम में इजाफा हुआ है, लेकिन एएनआई का कहना है कि रसोई गैस के दाम नहीं बढ़े हैं. आखिरी बार रसोई गैस के दाम में इसी साल 7 मार्च को इजाफा हुआ था. अभी दिल्‍ली में रसोई गैस की कीमत 913 रुपये है. मुंबई में 14.2 किलो रसोई गैस की कीमत 912.50 रुपये है. चेन्‍नई में 14.2 किलो वाले रसोई गैस के दाम 928.50 रुपये है. कोलकाता में एक सिलेंडर की कीमत 939 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *