August 30, 2026
  • लाइटवेट और फ्लोई फैब्रिक में तैयार कलेक्शन की शुरुआती कीमत 3499 रुपये

रांची। बदलते दौर में फैशन और सेलिब्रेशन का अंदाज तेजी से बदल रहा है। महिलाएं अब ऐसे परिधानों को प्राथमिकता दे रही हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक और उनकी व्यक्तिगत पहचान को भी दर्शाएं। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए टाटा की प्रोडक्ट तनाएरा ने ‘इनाया’ नाम से साड़ियों का नया समकालीन कलेक्शन लॉन्च किया है। ‘कभी एक जैसी न दिखें’ थीम पर आधारित यह कलेक्शन आधुनिक महिलाओं को हर अवसर पर नया और आकर्षक लुक देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

हर मौके के लिए डिजाइन किया गया कलेक्शन

कंपनी के अनुसार, इस कलेक्शन की शुरुआती कीमत 3499 रुपये रखी गई है। इनाया कलेक्शन में लाइटवेट और फ्लोई फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे साड़ियां पहनने में बेहद आरामदायक होने के साथ आकर्षक और प्रीमियम लुक भी देती हैं। यह कलेक्शन छोटे पारिवारिक समारोहों, प्री-वेडिंग फंक्शन, सामाजिक आयोजनों और त्योहारों के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

प्रकृति और ब्रह्मांड से ली गई प्रेरणा

प्रकृति और ब्रह्मांड की अनंत गति से प्रेरित इस कलेक्शन में फूलों की कलात्मक आकृतियां, बदलती डिज़ाइन और ज्यामितीय पैटर्न देखने को मिलते हैं। रंगों का चयन भी प्राकृतिक दृश्यों से प्रेरित है, जिसमें सुबह की कोमलता, शाम की गहराई और खिले फूलों की खूबसूरती शामिल है। यह कलेक्शन आधुनिक फैशन और पारंपरिक खूबसूरती का अनूठा मेल प्रस्तुत करता है।

महिलाओं की बदलती पसंद को ध्यान में रखकर तैयार

लॉन्च के अवसर पर तनाएरा के रीटेल हेड अनिरबन बैनर्जी ने कहा कि कंपनी की कुल बिक्री में अवसर आधारित परिधानों की हिस्सेदारी करीब 60 से 70 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर जश्न में अपने व्यक्तित्व का अलग रूप दिखाना चाहती हैं और इसी सोच के साथ इनाया कलेक्शन को डिजाइन किया गया है, ताकि महिलाएं आत्मविश्वास और नए अंदाज के साथ नजर आ सकें।

शादी सीजन के लिए खास कलेक्शन भी पेश

गर्मी के शादी सीजन को ध्यान में रखते हुए तनाएरा ने ‘द वैली ऑफ फ्लावर्स’ और ‘रास’ कलेक्शन भी पेश किए हैं। ये कलेक्शन कला, संस्कृति और आधुनिक डिजाइन से प्रेरित हैं। ग्राहक अपने नजदीकी तनाएरा स्टोर या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इन कलेक्शनों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *