August 30, 2026

पलामू । झारखंड के पलामू शहर थाना की पुलिस ने बच्चों के गले से लॉकेट काटने वाले गिरोह का खुलासा कर दिया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने के 2 लॉकेट भी बरामद किए हैं। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार यादव ने शनिवार को एसपी आफिस के कान्फ्रेंस रूप में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि शहर थाना क्षेत्र में एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर चोरी करने की घटना सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शहर के पहाड़ी मोहल्ला निवासी सानु आलम, समीर आलम तथा साहित्य समाज चौक निवासी सूर्यप्रताप कुमार उर्फ अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *