रांची। पुन्दाग ओपी के थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर मंदिर के पास एक ताला बन्द घर में ताला तोडकर चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसके संबंध में थाना-पुन्दाग ओ०पी० जिला-रॉची के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर जगरनाथपुर (पुन्दाग) थाना कांड सं0-135/2026, दि०-07/06/2026, धारा-305 (a) बी०एन०एस० के अन्तगत दर्ज कराया गया था। कांड की गम्भीरता को देखते हुए उसके उतमेटन हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर रॉची के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, उक्त विशेष टीम के द्वारा कांड के उदभेदन हेतू तकनिकी एंव मानवीय सूचना के आधार पर लगातार विभिन्न स्थानों पर छापामारी की जाने लगी। इसी क्रम में दिनांक 09-10 जून की रात्री को भी वाहन चेकिंग थाना के मुख्य दरवाजे के सामने लगाया गया था जब समय करीब 2:30 बजे रात्री में पूर्व से आसूतना प्राप्त चोर जो नीली अपाचे बाइक और काले कपड़े काले हेलमेट पहन कर चोरी करने निकलता और कद काठी से मोटा है को वाहन चेकिंग के दौरान पुंदाग प्रभारी को कटहल मोर से अरगोड़ा की तरफ जाने वाली सड़क पर थाना के तरफ आता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही चेकिंग में उपस्थित सभी को अलर्ट रहने को कहा, जब वह काफी नजदीक आ गया और उसे एहसास हुआ की यहाँ पुलिस की चेकिंग लगी हुई है तो वह लड़खड़ा गया और गाड़ी को मोड़ने का प्रयास किया गया जिसे वहीं अंधेरे में बगल में ही पूर्व से खड़े एक सिपाही द्वारा हल्ला कर के रुकने को कहा गया जिससे वह और घबरा कर थाना के गेट के तरफ भागने लगा जहां मौजूद अफसर और सिपाही ने उसे पकड़ लिया। नाम पता पुछने पर पकड़ाए उस व्यक्ति ने अपना नाम संतोष कुमार राठौड, मालगोदाम रोड, एफ०सी०आई० बस्ती, वार्ड न०-०१, थाना-उदितनगर, जिला-सुन्दरगढ़, उडीसा बताया और जाँच पडताल में उसके अपाची मोटरसाईकिल से एक लोहे का सेंड बरामद किया गया जिसके बारें में पुछने पर उसके द्वारा बताया गया कि मैं ताला बन्द घरों में इसी लोहे के सेंड से ताला तोडकर सोना चाँदी के जेवर गहने एंव नगद पैसे की चोरी करता हूँ। साथ ही उसके कब्जे से उसके द्वारा इस्तेमाल की जा रही अपाचे बाइक भी बरामद की गई जो उसने दिनांक 30/05/2026 को बरही बाजार (हजारीबाग) से चोरी की थी। इसके बाद उक्त चोर संतोष कुमार राठौड को गिरफ्तार कर लिया गया ।

