August 29, 2026

पलामू । झारखंड के पलामू जिले के पंडवा प्रखंड अंतर्गत सिक्का गांव में अज्ञात बीमारी से 10 दिनों के भीतर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो चुकी है। रविवार को सुबह करीब 5 बजे रिम्स में इलाजरत बहू सविता देवी ने भी दम तोड़ दिया। इससे पहले घर के मुखिया और उनकी दो बेटियों की मौत हो चुकी है। परिवार के दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है। अज्ञात बीमारी से परिवार के सबसे बड़े सदस्य 58 वर्षीय कुलदीप महतो की मौत 19 जून को हो गई थी। 20 जून को उनकी 18 वर्षीया बड़ी बेटी की मौत हो गई। छोटी बेटी 16 वर्षीया इंदू कुमारी की 27 जून को तड़के मेदिनीनगर के एमआरएमसीए में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। फिलवक्त स्व. कुलदीप महतो की पत्नी लाखो देवी और पुत्र अनुज कुमार की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर रविवार की सुबह में रिम्स पहुंचे और गंभीर हालत में इलाजरत मां-बेटे से मिले। उन्होंने रिम्स निदेशक से मुलाकात कर चिकित्सा शुरू करवाया। मृतका सविता का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इधर सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव भी रविवार को पंडवा पहुंचकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत होने के कारणों को समझने का प्रयास किया। कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद भेसरा जांच के लिए रिम्स भेजा गया है। अभी तक रिम्स से कोई रिपोर्ट नहीं आया है। पंडवा की प्रमुख गीता देवी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर एक ही परिवार में लगातार हो रही मौत मामले में संज्ञान लेने का अनुरोध की है। इधर, सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव रविवार को पंडवा पहुंचे। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच के लिए रिम्स भेजा गया है। रिम्स से रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *