August 29, 2026

रामगढ़ । गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी के नजदीक रविवार सुबह हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. गिद्दी में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने घायल देवनारायण बेदिया को बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ रेफर कर दिया. घटना के विरोथ में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार मिश्राइनमोढ़ा के चूल्हाबेड़ा निवासी सोढ़न बेदिया और देवनारायण बेदिया बाइक संख्या – JH 24E 9328 पर सवार होकर काम करने के लिए बिहार फाउंड्री रांची रोड जा रहे थे. इसी दौरान हाइवा (JH 02BQ 5854) ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया. जिससे सोढ़न बेदिया बाइक समेत हाइवा के चक्के के नीचे फंस गये. उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. आक्रोशित लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. साथ ही घायल देवनारायण बेदिया के बेहतर इलाज के लिए भी सहायता मुहैया कराने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *