August 29, 2026

बारियातू : प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निदेशांनुसार भाजपा मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गयी।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मण कुशवाहा उपस्थित रहे. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता मंडल प्रभारी पंकज यादव और मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा ने की। बैठक में पिछले माह में किए गए संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गयी। मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)अभियान को लेकर सभी बूथ अध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अभियान के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी शक्ति केंद्रों पर नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सभी बूथों पर सुनिश्चित करने का भी निर्देश भी दिया गया। । मौके पर पर जिला परिषद सदस्य रमेश राम, सांसद प्रतिनिधि किशोर प्रसाद, रामकुमार प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि देवनंदन प्रसाद, जतन प्रजापति, ब्रजमोहन राम, गोपाल केशरी, अरविंद सिंह, ध्रुव सिंह, लवकुश सिंह, अर्जुन, प्रभु गंझू, दुलारचंद राम, अरविंद कुमार सहित सभी बूथ अध्यक्ष और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *