बंशीधर नगर:- धुरकी थाना क्षेत्र के पूतुर गांव निवासी एवं अपने ही गांव के मध्य विद्यालय में कार्यरत 42 वर्षीय पारा शिक्षक मनोज कुमार यादव का सोमवार की सुबह जहरीला जंतु के काटने से परा शिक्षक की मौत हो गया।उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव, शिक्षा जगत और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार यादव सोमवार सुबह हल-बैल के साथ अपने खेत में धान की बुवाई करने गए थे। खेत में धान का बीज डालने के बाद जब वे हेंगा चला रहे थे, तभी जहरीला जंतु के काटने से अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। पास में मौजूद ग्रामीण तत्काल उन्हें उठाकर घर ले आए। इसके बाद परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पूतुर गांव में मातम पसर गया। मृतक के घर पर ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

