August 28, 2026

मेदिनीनगर। नावाबजार थाना के कुछ दूरी पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के शिलदाग गांव निवासी रंगीला सिंह की पत्नी आरती कुमारी उम्र 28 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रंगीला सिंह शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे अपनी पत्नी आरती कुमारी को राखी बंधवाने के लिए अपना ससुराल बरवाडीह लेकर जा रहा था। इस बीच रास्ते में नावाबाजार थाना के कुछ दूरी पर बाइक से अनियंत्रित होकर दोनों पति-पत्नी गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी नावाबाजार थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही नावाबाजार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने आरती कुमारी को मृत घोषित कर दिया।वही रंगीला सिंह का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *