मेदिनीनगर। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को जानकारी दिया गया है कि लहलहे ग्रिड में काम होने के कारण 132/33 के०भी० सुदना ग्रीड, डालटनगंज, पलामू से जुडे सभी 33/11 के०भी० विद्युत शक्ति उपकेन्द्र रेड़मा, बैरिया, सुदना, पांकी, पाटन, गाहरपथरा, कचरवा, पदमा, लेस्लीगंज, सेमरा, नावाबाजार, तुकबेरा, पोखराहा, परसाई तेतराई, रामगढ़ एवं गाँधीपुर की विद्युत आपूर्ति दिनांक 20 अगस्त को सुबह 09:00 बजे से शाम 03:00 बजे तक बन्द रहेगा। इससे जुड़े स्थान डालटनगंज पुरा शहर सहित पाटन, मनातू तरहसी, पांकी, लेस्लीगंज, चैनपुर, पोखराहा, रामगढ़, पड़वा, नावाबाजार, छत्तरपुर के अन्तर्गत क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के पदाधिकारीयो ने बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बिजली से संबंधित कोई भी यदि जरूरी काम हो तो उसे सुबह 9:00 के पहले निपटा लें।

