August 28, 2026

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया है। वे राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राजभवन मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान कुछ बैरिकेडिंग तोड़कर वे राजभवन की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान उनके साथ करीब 5,000 और लोग भी थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। हालांकि, स्थिति बिगड़ने पर तेजस्वी को हिरासत में ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *