लातेहार : जिला के सभी थाना परिसरों में बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों से भूमि विवाद, महिला से संबंधित एवं अन्य मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए। थाना दिवस में कुल 33 मामले प्राप्त हुए, जिनमें भूमि संबंधित 27, महिला संबंधित 04 एवं अन्य 02 मामले शामिल हैं। प्राप्त मामलों में से 26 मामलों का निष्पादन किया गया।आयोजन के दौरान संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन की कार्रवाई की। थाना दिवस के माध्यम से पुलिस एवं प्रशासन ने लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया।

