रांची। पुलिस अधीक्षक, गुमला हारिस बिन जमां ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जेजेएमपी के (सब जोनल सदस्य) रामदेव लोहरा, जिसपर झारखंड सरकार की ओर से 05 लाख का इनाम घोषित था, अपने दस्ता सदस्यों के साथ डुमरी थाना क्षेत्र में जेजेएमपी संगठन को पुनः सक्रिय एवं विस्तारित करते हुए नए सिरे से संगठन खड़ा करने तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से भ्रमणशील है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाही हेतु श्रुति अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर के नेतृत्व में एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत औरापाट के जंगल में घेराबंदी की गई, जिसमें जेजेएमपी के 01(सब जोनल मेम्बर), 01(एरिया कमाण्डर) तथा 02 दस्ता सदस्य, कुल 04 को गिरफ्तार कियार्। एस जेड एम रामदेव लोहरा का पूर्व में भी पीपुल्स वार संगठन एवं भाकपा(माओ) में अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है, उस आधार पर जेजेएमपी संगठन के अन्य सदस्यों, सहयोगियों एवं उनके द्वारा किए जा रहे संगठन के पुनर्गठन से संबंधित गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने की संभावना है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अत्याधुनिक अवैध हथियार, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणीः-

- रामदेव लोहरा, पिता-बालमुकुंद लोहरा, ग्राम-बिंगाडा, थाना$जिला-लातेहार, सब-जोनल मेम्बर (एसज्ञजेड एम ), जेजेएमपी , 05 लाख का ईनामी
- अरविन्द नायक, पिता-सहदेव नायक, ग्राम-कोने, थाना$जिला-लातेहार, एरिया कमांडर जेजेएमपी ,
- मुनेश्वर सिंह, पिता-सोहराय सिंह, ग्राम-किता मक्का, थाना-जोबांग, जिला-लोहरदगा, जेजेएमपी सदस्य।
- जितेंद्र लोहरा, ग्राम-उजरा, थाना-डुमरी, जिला-गुमला, जेजेएमपी सदस्य।
बरामदगी - 01 AK.56 राइफल एवं 02 मैगजीन।
- 01 SLR राइफल एवं मैगजीन।
- 01 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल।
- जिंदा राउंड-AK-56 का 88, SLR का 13, सेमी-ऑटोमैटिक राइफल का 39, रेगुलर 7.65 एमएम पिस्टल का 05 एवं देसी कट्टा का 01 जिंदा राउंड। (कुल 146 जिंदा राउंड)
- 01 रेगुलर 7.65 एमएम पिस्टल।
- 01 देसी कट्टा।
- वॉकी-टॉकी-01,मोबाइल फोन-09, Wi-Fi डोंगल-02।
- प्रतिबंधित JJMP /नक्सली पर्चे।
- 01 मोटरसाइकिल।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीः- - श्रुति(भा0पु0से0), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर।
- पु0अ0नि0 शषि प्रकाश, थाना प्रभारी, डुमरी
- पु0अ0नि0, संदीप कुमार यादव, थाना प्रभारी, रायडीह
- पु0अ0नि0 मोहन कुमार सिंह, थाना प्रभारी, घाघरा
- पु0अ0नि0 नीरज कुमार, थाना प्रभारी सिसई
- पु0अ0नि0 सन्नी कुमार, थाना प्रभारी, जारी
- पु0अ0नि0 मनोज कुमार, डुमरी थाना
- पु0अ0नि0 विकास कुमार, घाघरा थाना
- स0अ0नि0 लगन महतो, डुमरी थाना
- नक्सल क्यू0आर0टी0, टीम गुमला।
