August 29, 2026

हैदरनगर : किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, वैज्ञानिक खेती की नवीनतम जानकारी एवं विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय से बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्व प्रताप मालवा ने कहा कि बिरसा कृषि रथ के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती की तकनीक, फसल प्रबंधन, सरकारी योजनाओं तथा कृषि विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसान नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे। कार्यक्रम में प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमतोष कुमार सिंह (गुड्डू), सांसद प्रतिनिधि अजय जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि शमीम अहमद, उप प्रमुख पप्पू कुमार पासवान, मुखिया जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ पंचायत समिति सदस्य गुप्तेश्वर पांडेय, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेंद्र सिंह, एटीएम परवीन जहां, मुखिया प्रतिनिधि सज्जू खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *