हैदरनगर : प्रखंड सभागार, हैदरनगर में सोमवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्व प्रताप मालवा ने की। बैठक में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी संतोष कुमार, सभी पंचायत सहायक, प्रज्ञा केंद्र संचालक एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सहायकों एवं प्रज्ञा केंद्र संचालकों को BLO के कार्यों में सक्रिय सहयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि SIR का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।बैठक में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ संतोष कुमार, पंचायत सहायक रबीता कुमारी, पिंकी देवी, प्रदीप कुमार, अरुण कुमार एवं पवन कुमार, प्रज्ञा केंद्र संचालक मो. सद्दाम हुसैन, मुन्ना कुमार शर्मा, लवकुश कुमार मेहता सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। बैठक में SIR से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

