August 29, 2026

चैनपुर(पलामू): चैनपुर थाना पुलिस ने नशा मुक्त छापामारी के दौरान 6 पुड़िया हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर इस संदर्भ में थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि छापामारी के दौरान एक युवक शाहपुर चौक पर एक गुमटी के दुकान में हीरोइन बिक्री करने का काम कर रहा था इसी क्रम में चैनपुर पुलिस ने दुकान में छापामारी के दौरान युवक को काबू कर तालाशी ली तो उसके पास से 6 पुड़िया हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहपुर निवासी गोपाल गुप्ता के पुत्र सुशील गुप्ता के तौर पर हुई है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *