August 29, 2026

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में खूनी खेल चल रहा है. ताजा अपडेट यह है कि ईरान ने फिर से दो तेल टैंकरों पर हमला बोला है. इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है. जबकि आठ अन्य घायल बताए जा रहे हैं. घायल क्रू मेंबर्स में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक बताए जा रहे हैं. इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बीच अमेरिका भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना दबाव बढ़ाने के लिए लगातार हमले कर रहा है. दो दिन पहले भी भारतीय नाविकों वाले एक जहाज पर हमला हुआ था. उसमें भी एक भारतीय नाविक तापता हो गए थे. जबकि 10 अन्य ने समंदर में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *