अनगड़ा : अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलन चौक निवासी और नाइटिगल स्कूल ऑफ़ नर्सिंग के संचालक अजीत महतो की कार चोरी हो गई है | चोरों ने नर्सिंग स्कूल के बाहर ख़डी सिल्वर कलर की मारुती 800 कार (JHO1L 3851) पर हाथ साफ कर दिया |पीड़ित ने मामले की शिकायत अनगड़ा थाने मे दर्ज कराई है | जिसके बाद पुलिस जांच मे जुट गयी है |

